खेलो गतका खेलो का आयोजन

गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा संस्कारधानी में आयोजन
जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में मध्यप्रदेश स्टेट गतका चैपियनशिप का आयोजन म. प्र. गतका एसोसिएशन जबलपुर म. प्र. के द्वारा गुरुद्वारा प्रेमनगर में दिनांक 06 दिसबंर से, जजो गुरुप्रीत सिंघ, तरनतारन ओर स.जसप्रीत सिंघ एवं स. मनजोत सिंघ जम्मू के नेतृत्व में बच्चों को गतका खेल खिलवाया गया । मध्यप्रदेश से इंदौर, उज्जैन, बालाघाट, मंडला की , जबलपुर की टीमो से 85+बच्चों ने भाग लिया प्रोग्राम के अतिथि के रूप में प्रीतम सिंघ जी ,कालू वीर जी खलीफा,अजीत सिंघ नैय्यर जी , दलवीर सिंघ जस्सल जी, कुल्दीप सिंघ बरार जी (नेशनल कोच), रंजीत सिंघ जी रह। गतका स्पोर्ट एसोसिएशन रजि. के प्रधान- दिग्विजय सिंह , उपाध्यक्ष -दलवीर सिंघ जस्सल ,सचिव -परमजीत सिंघ ,सह सचिव- परमजीत सिंघ सग्गू, के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अमरदीप सग्गू, हरजिंदर सिंघ ढिल्लन (कोच) जी, कश्मीर सिंघ जी (प्रशिक्षक ) तिर्लोचन सिंघ जी निक्कू (प्रशिक्षक) का विशेष सहयोग रहा। तलविंदर सिंघ द्वारा बच्चों को पुरस्कार राशि 21000/- व होरा साइकिल के द्वारा एक साइकिल पुरस्कार की घोषणा की गई, इस खेल कंपीटिशन का समापन 7 दिसंबर को होगा।



