जागरूक क्रिश्चियन मंच ने निर्मला चर्च के साथ मिलकर वेलांकन्नी माता का पावन पर्व मनाया

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन एवं प्रांतीय सचिव क्लेमेट पायस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जागरूक क्रिस्चियन मंच ने घमापुर स्थित निर्मला चर्च के विश्वासियों के साथ मिलकर वेलांकन्नी माता के आदर मे 91 वार्षिक महोत्सव के नोवेना प्रार्थना के आठवें दिन की प्रार्थना मे भाग लिया तथा माता के चमत्कारों के बारे में श्रध्येय फादर रंजीत लाकडा द्वारा प्रवचन मे जाना l फादर फ्रांसिस जेवियर, फादर क्रिस्टोफर विशेष रूप से उपस्थिति थे l कल माता के जन्मोत्सव पर भव्य जुलूस जो घमापुर के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए वापस निर्मला चर्च प्रांगण मे प्रवेश करेगा जहाँ पवित्र मिस्सा अर्पित किया जावेगा l जागरुक क्रिश्चियन मंच के जेम्स एंथोनी, सैलेश जार्ज, क्लेमिंट पायस, क्लेरिटा ग्रेगरी, डेनिस, क्लेमिंट, रूपेश गायकवार्ड, एरिक दास, फिलिप एंथोनी, आनंदराज एंथोनी, अल्बर्ट एंथोनी, थॉमस नरोन्हा, क्रिस्टोफर नरोन्हा, फेलिक्स बरला, विक्टोरिया दास, एलिजाबेथ फ्रांसिस, रेना कैलाहान, अनीता,आदि ने माता मरियम के भक्तो से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थिति होने एवं माता के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की अपील की है l



