जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

2 वर्ष से लंबित अनुकंपा नियुक्ति पाकर कर्मचारियों के आश्रितों के खिले चेहरे

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविंद्र राय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज में पदस्थ दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आश्रितों दी जाने वाली अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण 2 वर्षों से लंबित चल रहे थे संघ द्वारा श्री महेंद्र शर्मा प्रांताध्यक्ष एवं श्री अजय कुमार दूबे प्रांतीय महामंत्री के नेतृत्व में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा से मुलाकात कर प्रकरण से अवगत कराया गया साथ ही अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर कमिश्नर जबलपुर के अनुमोदन उपरांत अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रसारित किए गए जिसमें आज स्वर्गीय कर्मचारियों के आश्रित श्री अखिलेश बैंन, श्रीमती अनीता बाल्मिक, श्री सुनील गोटेल को अधिष्ठाता महोदय द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उपस्थित रहे डॉ अवधेश प्रताप, स्थापना अधिकारी डॉ जयदेव, वित्त अधिकारी प्रशांत गोटिया, विपिन पीपरे, रविंद्र राय ,संजय रजक, संजय यादव, सुरेश बाल्मिक, समर सिंह ठाकुर, राजेश बैगा, कृष्ण कुमार पांडे, सुनील पाठक, सोम सिंह ,ओमकार पंग्राह, कमलेश बैन्ड, सूरज मिश्रा विकास डहेरिया ,दुर्गा अठनेरे , शकुन भाई शर्मा, धर्मा बाई, दीपिका अग्रवाल, नीलम यादव, जयमाला|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page