जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आगमन कल

नर्मदा महोत्सव एवं रानी दुर्गावती जयंती समारोह में होंगे शामिल

जबलपुर दर्पण नप्र। केंद्रीय संसदीय कार्य एवँ संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कल शनिवार 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नागपुर से जबलपुर सड़क मार्ग से आगमन हो रहा है। साँसद श्री सिंह के आग्रह पर जबलपुर में होने वाले नर्मदा महोत्सव में शामिल होने श्री मेघवाल का आगमन हो रहा है। दोपहर 1 बजे कुंडम के कुबरहट ग्राम में आयोजित रानी दुर्गावती की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि में नर्मदा महोत्सव में शामिल होंगे। श्री अर्जुन मेघवाल रात्रि विश्राम जबलपुर में करेंगे एवँ रविवार 9 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे वायुयान से दिल्ली रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page