बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना

परियोजना ग्राम बगासपुरा के पास कोपरा नदी पर प्रस्तावित
दमोह । केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद पटैल ने प्रदेश के जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट को पत्र लिखा है कि उनके संसदीय क्षेत्र दमोह अंतर्गत कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना जिला सागर तहसील रहली के ग्राम बगासपुरा के पास कोपरा नदी पर प्रस्तावित हैं। जिसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 9990 हेक्टेयर हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार योजना का प्रशासनिक अनुमोदन मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग 04 अक्टूबर 2018 द्वारा 292.38 करोड़ की स्वीकृत हैं। इस योजना के निर्माण मे कुल 290.24 हेक्टेयर नौरादेही वन अभ्यारण की वन भूमि भी प्रभावित हो रही हैं। जिसके बदले में 310 हेक्टेयर राजस्व भूमि वन विभाग को स्थानांतरित की गयी हैं व योजना का नौरादेही वन अभ्यारण में एफटीएल सर्वे का कार्य भी पूर्ण हो गया हैं परन्तु आवश्यक अनुमोदन/स्वीकृति हेतु प्रकरण अभी भारत सरकार को प्रेषित नहीं किया गया हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण योजना हैं। जिसकी मांग लम्बे समय से की जा रही हैं। अत: उक्त परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए कार्य शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ हो सकें। इस दिशा में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने व प्रभावित वनभूमि के निराकरण के सबंध में प्रकरण भारत सरकार को शीघ्र प्रेषित करने हेतु आपके स्तर से संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करना चाहेंगे, ताकि योजना का लाभ समय पर क्षेत्रवासियों को मिल सकें।



