खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

अब जन्म कुंडली के हिसाब से करें निवेश।


निवेशकों का पैसा अब, विशेषज्ञों की सलाह से रहेगा सुरक्षित।
जबलपुर। अक्सर इस तरह की खबरें आती हैं की शेयर मार्केट में पैसा लगाकर कोई डूब गया या फिर बाजार जोखिमों के अधीन रहकर किसी ने अपनी मेहनत की पूंजी गंवा दी।
लेकिन अब इन तमाम अटकलों पर अंकुश लगने वाला है। एस्ट्रो फाइनेंस कंपनी की सलाह पर अगर आप पैसा इन्वेस्ट करते हैं। तो आपके पैसे की सुरक्षा और लाभ की विश्वसनीयता बढ़ जाती है। यह कहना है एस्ट्रो फाइनेंस स्टार्टअप कंपनी के फाउंडर्स का।
एस्ट्रो फाइनेंस की जो विधि त्रिकोणी विधि है। इसके अनुसार तकनीक ज्योतिष शास्त्र और बाजार तीनों के मिश्रण से निवेशकों को लाभ की सर्वाधिक संभावना होती हैं। जब भी कोई इन्वेस्टर फाइनेंस करता है, तो वो अपनी मूल पूंजी की सुरक्षा के साथ-साथ लाभ कमाना चाहता है। एस्ट्रो फाइनेंस निवेशकों के हित को ध्यान में रखकर काम करती हैं। निवेशकों की पूंजी पर 30% वार्षिक वापस करती है। टीम की बुद्धिमता योग्यता और समय की शुभता के अनुरूप निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो और शेयर मार्केट में उनका पैसा सुरक्षित हो यह इस संस्थान का उद्देश्य है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर के लाल, अखिलेश पांडे, अनूप राय बताया कि आगामी 13 मार्च को एस्ट्रो फाइनेंस एस्ट्रो इक्वेशन सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसमें 3:00 से 5:00 तक शेयर मार्केट में ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कैसे कमाए। इस पर एक जानकारी लोगों को निशुल्क दी जाएगी। इसके बाद 14 मार्च को निशुल्क ज्योतिष परामर्श का आयोजन किया गया है और यह सभी आयोजन दत्त रेसिडेंसी पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड रेलवे स्टेशन के पास किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page