अब भी देशभक्ति को मजबूत करता है काकोरी कांड।

अब भी देशभक्ति को मजबूत करता है काकोरी कांड।
अगस्त क्रांति ने,आजादी की चाह को मजबूत किया।
जबलपुर। 9 अगस्त वह दिन, जहां एक तरफ देश के नौजवान क्रांतिकारियों ने, इस देश को आजाद कराने के लिए, लुटेरे अंग्रेजों के खजाने को लूट लिया था। वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी ने, देशवासियों को करो या मरो का नारा दिया था।
ब्रिटिश हुकूमत को जड़ों से उखाड़ फेंकने के लिए करो या मरो के नारे को सिरोधार्य कर, आजादी के मतवाले नौजवानों ने, लुटेरे अंग्रेजो के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए, सड़कों पर उतरे। इससे हमें आजादी प्राप्त हुई थी। इसलिए आज के दिन को अगस्त क्रांति भी कहा जाता है। यह आंदोलन पूर्ण स्वराज प्राप्त करने का आंदोलन था। इस आंदोलन की वर्षगांठ को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, अगस्त क्रांति के रूप में हर वर्ष मनाती है।
इसी श्रृंखला में आज सुबह 10:00 बजे, जिला कांग्रेस सेवादल, शहर और ग्रामीण, नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी शहीद स्मारक गोल बाजार में, राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। राष्ट्रीय गायन से कार्यक्रम आरंभ किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि मदन तिवारी ने अपने उद्बोधन भाषण में कहां की अहिंसा वादी बापू ने देश के खातिर करो या मरो का नारा दिया। ब्रिटिश सरकार घबरा गई थी 9 अगस्त 1942 में बापू जी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा भी दिया गया था। इसी दिन 9 अगस्त 1927 को, कांकरी कांड भी हुआ था। उस दिन क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार की खजाना को लूटा था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश उपाध्याय ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिया। उसके पश्चात शहीद स्मारक पर स्थित सेठ गोविंद दास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं सभी शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के पश्चात सभी कांग्रेस जन तिलक भूमि तलैया, जहां पर स्वतंत्रता के आंदोलन की अलख जगाई गई थी। वहां पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्प अर्पण कर उन्हें, नमन किया गया। उसके पश्चात विक्टोरिया हॉस्पिटल स्थित टाउन हॉल में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके, महात्मा गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पूर्व स्वतंत्रता सेनानी चंद्रभान राय को माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी यतेंद्र सोनी विवेक अवस्थी महिला अध्यक्ष रेखा जैन श्वेता दुबे शिव कुमार चौबे जितेंद्र यादव अभिषेक यादव अशोक वर्मन खेमराज दुबे राजा पांडे गुड्डू नवी आलोक गुप्ता एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा महेश मिश्रा उमेश पटेल राकेश चक्रवर्ती मोनिका सिंह रीना विश्वकर्मा अफसाना अंसारी विष्णु विनोदिया संजय तिवारी राजकुमार झारिया अनिल गुप्ता श्याम सोलंकी राजू सेन विकास जाट रीना परिहार अरुण पवार विनोद राठौर पठान भाई जान आशीष वारी शिवम यादव रज्जू शराफ़ रविंद्र कुशवाहा सहित कई सदस्य व पदाधिकारी तथा स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े हुए परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।



