जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वर्षों से किराया वसूलने वाली नगरपालिका आज दुकानों को बता रही अतिक्रमण : कांग्रेस ने किया विरोध

जबलपुर दर्पण। व्यक्ति विशेष के राजनीतिक दबाव के कारण पनागर नगरपालिका अपनी सीमाएं को लांग रही है जिस दुकानदारों से लगातार 52 वर्षों तक किराया खाया उसी को आज अवैध घोषित करके तोड़ने का कुचक्र रच रही है। जबकि स्वयं नगर पालिका ने सार्वजनिक धर्मशाला में कब्जा करके अपना कार्यालय चला रही है यहां पर सैकड़ों लोगों को बेरोजगार करने का गंदा खेल खेला जा रहा। रोड चौड़ीकरण के पहले बहुत कुछ ऐसी व्यवस्थाएं होती है जैसे खंभों की शिफ्टिंग करना ट्रांसफार्मर को शिफ्टिंग करना आदि कार्य प्राथमिक रूप से कराया जाता है तभी रोड पर खुदाई का काम किया जाता है परंतु शासन द्वारा बिना प्लानिंग की रोड को खोदकर जनजीवन को अस्त-व्यस्त करने का काम कर रही जिससे भविष्य में यदि कोई गंभीर दुर्घटना हो उनका जिम्मेदार कौन होगा कांग्रेस जनों ने इन सब चीजों की घोर निंदा करते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल संगठन एवं समीक्षक प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम महोदय आकर दो दिन का समय मांगा तब जाकर कांग्रेस जनों ने अपना आंदोलन को समाप्त किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, पंडित सतीश तिवारी, मीनाक्षी स्वामी, यतेंद्र सोनी, रामनिवास गौतम, संतोष सैनी, अजीत जैन, महेंद्र जैन, जितेंद्र यादव, सत्यम चौकसे, राजेश पटेल, गेंदालाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page