जल-जीवन मिशन का ढिंढोरा, हकीकत से कोशो दूर दिख रहे वादे

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एक तरफ लगातार जल जीवन मिशन का ढिंढोरा शासन प्रशासन पीट रहा है, गांव-गांवों में नल-जल योजना के तहत घरों तक पानी सप्लाई कराने का दावा भी सरकारें कर रही है। जबकि जिले के अधिकतर ग्रामीण अंचलों में ज़मीनी हकीकत कुछ और नजर आ रहे हैं, जहां सरकारों के वादे जमीनी स्तर से कोशो दूर दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि अधिकतर गांवों में आज भी पानी के लिए ग्रामीण मोहताज है, नल जल योजना के तहत मिलने वाला पानी हफ्तों बाद भी नहीं मिलता। ताजा मामला समनापुर जनपद के रसोई, खाम्हा, कंचनपुर, तितराही सहित अन्य गांवों में देखने को आया है, जहां योजना के तहत पानी सप्लाई करने में मनमानी की जा रही है। बताया गया कि जिले में कई गांवो ऐसे भी हैं, जहां हफ्तों तक ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाता, ग्रामीण पानी के लिए यहां वहां भटकते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पानी की समस्या से निदान कराने की मांग की है।



