अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चोरी की योजना बना रहे शातिर चोर:पुलिस के हत्थे चढ़े
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो।अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार रात में पेट्रोलिंग के दौरान सनसिटी कालोनी के सूने मकान की छत पर तीन युवक चढने का प्रयास करते दिखे, गश्त टीम को संदेह होने पर पूछताछ का प्रयास किया गया जिसमें से एक युवक कूदकर भाग गया,दो लडको को घेराबंदी करके पकड़ा गया
नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम शुभम उर्फ बबुआ बिरहा उम्र 20 वर्ष निवासी झंडा चौक पुरानी बस्ती रांझी एवं रितिक तामिया उम्र 20 वर्ष निवासी बकरा मार्केट भालतलैया बताते हुये भागने वाले साथी का नाम सौरभ उर्फ खतरा चौधरी निवासी मेहतर मोहल्ला रांझी बताया तीनों लड़के उक्त मकान में चोरी करना चाह रहे थे पूर्व में भी रांझी एंव बेलबाग से चोरी के आरोप में जेल जा चुके है। आरोपियों ने बाईक से पूर्व में भी चोरी करना बताया बाईक को जप्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी को तलाश की जा रही हैं।



