खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कब्जा हटवाने गए आरआई के साथ अनावेदकों ने की झूमा झटकी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद क्षेत्र अंतर्गत गाड़ासरई राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत खरगहना ग्राम पंचायत में कल बुधवार दोपहर लगभग बारह बजे आवेदकों को कब्जा दिलाने गए राजस्व विभाग के आरआई के साथ अनावेदकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने गाड़ासरई थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जो लोगों के बीच दिन भर आरआई के साथ मारपीट की घटना चर्चा का विषय बना रहा। मिली जानकारी अनुसार कल बुधवार को अनावेदक श्री मानिकपुरी की कब्जे वाली बहू उपयोगी जमीन से कब्जा हटवाने बजाग तहसील की राजस्व निरीक्षक गाड़ासरई की राजस्व टीम खरगहना गांव गई हुई थी। बताया गया कि राजस्व विभाग द्वारा कुछ देर के नाप जोक करने के पश्चात अनावेदकों द्वारा गाली गलौज करते हुए राजस्व की टीम पर अचानक एक महिला ने हमला कर दिया। मारपीट की घटना के बाद राजस्व टीम को वापस बिना कब्जा हटवाए ही बैरंग लौटना पड़ा तथा घटना की जानकारी गाड़ासरई थाने में दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो घटना उस वक्त हुई जब मौके पर आरआई, पटवारी, कोटवार व स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही, जिसे लेकर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page