जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो अधिकारी के साथ 36 कर्मचारी भी निगम से हुए सेवानिवृत्त

जबलपुर। नगरीय विकास एवं आवास मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार राज्य नगर पालिक सेवा कार्यपालन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम के अपर आयुक्त आर.के. शर्मा 30 जून को अपनी 38 वर्ष की दीर्घ सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए। नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. शासन के सभी उच्च पदों पर सेवाकाल के दौरान पदस्थ होकर अनेक कार्यालयों में अपनी सेवाएँ शासन को दी। अपनी सेवा अवधि मे आर.के. शर्मा ने शासन नियम निर्देशों तथा कर्तव्य पालन को ही सर्वाधिक प्राथमिकता दी। आर.के. शर्मा ने नगर निगम जबलपुर में सेवा अवधि के दौरान अपनी प्रषासनिक दक्षता, क्षमता और कौशल की मिशाल पेश की। उन्होंने स्थापना शाखा के प्रभार के दौरान अधिकारियों की पदोन्नति का मामला हो या दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का हो सभी प्रकरणों में शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को लाभ देने स्वयं से पहल की। जिसके लिए आज नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उन्हें हृदय से सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाएँ दी और स्वस्थ्य प्रसन्नचित होकर दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। आर.के. शर्मा ने बताया कि उनके साथ महापौर परिषद के सचिव विनोद ओमरे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान लिपिक रमाकांत पाठक, सहित 36 नगर निगम के कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page