डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा गांव में मनाया गया बाल दिवस कार्यक्रम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में दिव्य ज्योति संस्था के द्वारा बाल दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण से पीड़ित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने की शपथ ली गई। बताया गया कि रॉकलेज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के सहयोग से दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर डिंडोरी द्वारा चाइल्ड एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन डिंडोरी जनपद के ग्राम पंचायत बड़ी बिछिया में चलाया गया। गौरतलब है कि 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बाल दिवस कार्यक्रम मै चाइल्ड एजुकेशन की शिक्षिका द्वारा बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शिक्षा एवं पोषण आहार के लिए कार्यक्रम में शपथ भी दिलाई गई। पश्चात बच्चों को बिस्किट एवं प्रसाद वितरण किया गया, जहां बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड एजुकेशन प्रोग्राम की शिक्षिका रामबाई ठाकुर, ज्योति ठाकुर संस्था सुपरवाइजर अजय ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी नामदेव, सुमन मरकाम, अनीता चौहान, सुमेरिन बनवासी, कमली बाई, शशि ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page