जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के धरना प्रदर्शन को अजा. अजजा.परिसंघ का रहा पूर्ण समर्थन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अतुल मिश्रा एवं रत्नेश मिश्रा के आव्हान पर दिनांक 7 अक्टुबर 2022 को सिविक सेंटर जबलपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में आज एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जबलपुर कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार स्वाति सूर्या को प्रदान किया गया ।जिसमें कर्मचारी संघ ने विभिन्न प्रमुख मांगे रखी -1-पुरानी पेंशन की बहाली हो 2-पदोन्नति तत्काल प्राप्त प्रारंभ हो 3- केंद्र सरकार के समान मकान भाड़ा दिया जाए 4-समय मान क्रमोन्नति के नवीन आदेश जारी किए जाएं 5- होमगार्ड के स्वयंसेवकों को आरक्षकों का दर्जा दिया जाए । 6- रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जायें। ऐसी 20 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा गया ।मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग के आंदोलन में अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ और गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांगों का पूर्ण समर्थन किया । परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया, जगदीश नन्हेट, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कापसे, महासचिव मुक्तेश्वर राव, मुकेश पारस, किशोरीलाल बढ़ेल,श्रीमती ममता मलिक आदि ने पहुंचकर समर्थन दिया ।सामाजिक संगठनों के पैरोकार गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी अपनी टीम के मुन्ना ठाकुर, राजू चौधरी, गया सिंह धुर्वे, आदि के साथ शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page