भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के बीच किया रक्तदान

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिलामंत्री ने निभाई सहभागिता
डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने अपने अन्य साथियों के साथ रक्तदान किया है। बताया गया कि भाजपा के जिलामंत्री अनुराग गुप्ता का 47वा जन्म दिन था, जन्मदिन के इस खास मौके को यादगार बनाने जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने करने में सहभागिता निभाई है। इसी तरह भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और उनके अन्य साथियों ने रक्तदान करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय, पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान अनुराग गुप्ता ने कहा कि वे अपने जन्मदिन को खास करने हर साल जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करते हैं, अब तक वे 91 बार रक्तदान कर चुके है। उनका कहना है कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद का जीवन बच जाता है, तो क्यो न रक्तदान करने लोगों को प्रेरित किया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने मीडिया को बताया कि बहुत ही शीघ्र आगामी समय में बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर रक्तदान करेंगें। रक्तदान करने के दौरान भाजपा जिलामहामंत्री जयसिंह मरावी, मंडल महामंत्री रामानुज राव, आईटी संयोजक राहुल पांडे, अजजा मोर्चा मेहंदवानी मंडल अध्यक्ष कार्तिकराम उद्दे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



