खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने की कार्यकारिणी की घोषणा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी की अगुवाई में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया के नेतृत्व में ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। बताया गया कि 16 पदाधिकारियों व 85 लोगों की कार्यकारिणी बनाई गई है ,जिसमें पदाधिकारियों को विधायक श्री मरावी के द्वारा तिलक वंदन करते हुए पुष्प गुच्छा देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के बाद में नव नियुक्ति पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के संयोजक जय सिंह मरावी ,ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक मेहंद्र झरिया, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अमर सिंह, ब्लॉक किसान कांग्रेस संगठन मंत्री दिनेश परस्ते,झनक लाल सहित लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद ने कहा कि किसान कांग्रेस संगठन को हम और मजबूत करेंगे, साथ ही किसानों के हितों में आगे भी और कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page