अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पिकअप चालक ने बाईक सवार को मारी टक्कर:मामला दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। माढ़ोताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार बीती रात रवि कुमार डेहरिया ग्राम भारतपुर थाना चरगंवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई माढ़ोताल थाना अंतर्गत बर्फानी कालोनी में किराये के मकान में रहता है। बाईक एमपी 20 एन व्ही 6289 से घर वापस आ रहा था नया पुल दीनदयाल बस स्टेण्ड ग्रीन सिटी रोड पर पहुॅचा ही था तभी पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 1729 का चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुये उसकी बाईक में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसकी पत्नी बाईक से नीचे गिर गये जिससे दोेनों को पैर में चोटें आयीं हैं। बाईक भी छतिग्रस्त हो गयी है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



