सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह जबलपुर में होगा आयोजित

लखनऊ। सेना की मध्य कमान का एक अलंकरण समारोह 27 फरवरी 2021 को जबलपुर छावनी स्थित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटरके प्रतिष्ठित कर्नल होशियार सिंह, पीवीसी परेड ग्राउंडमें आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन भारतीय सेना के वीर जवानों और वीर शहीदों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है जिन्होंने राष्ट्र के लिए असाधारण बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर मध्य कमानके आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन, जाबांजों को उनकी शौर्य और वीरता के लिए सेना पदक (वीरता) से अलंकृत करेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन दो मरणोपरांत सेना पदक (वीरता) सहित 20 वीरता पदक प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन11 अन्य विशिष्ट सेवाओ के लिए पदक प्रदान करेंगे। पेशेवर उत्कृष्टता के लिए 15 सेना इकाइयों को इकाई प्रशस्ति पत्रभी प्रदान करेंगे।
अलंकरण समारोह में निम्नलिखित जाबांजों को सेना पदक (वीरता) से अलंकृत किया जाएगा –लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार भारद्वाज, मेजर विनायक विजय, मेजर आशुतोष तोमर, मेजर निलव सुरेंद्र, मेजर भानु प्रताप सिंह, मेजर अजय कुमार, कैप्टन पीयूष शर्मा, कैप्टन रंजीत कुमार, कैप्टन सिद्धार्थ दास, कैप्टन रमन तिवारी, हवलदार पवन, हवलदार (अब नायब सूबेदार) हरिबीर सिंह, हवलदार (अब नायब सूबेदार) सुनील सिंह, हवलदार लल्तानल्ज़ोवा, लांस हवलदार (अब हवलदार) सुमित सिंह, नायक रवि रंजन सिंह (मरणोपरांत), नायक समय लाल सिंह, नायक सुरेंद्र यादव, सिपाही रोहित कुमार यादव (मरणोपरांत), पैराट्रू पर हरि वियापक। पुरस्कार पानेवालों के अलावा उपस्थित लोगों में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिक और जबलपुर के पूर्व सैनिक शामिल होंगे।



