जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चेरीताल वार्ड मे धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

जबलपुर दर्पण। भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो राष्ट्रीय सामाजिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर जन जन तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। एकात्म मानववाद और राष्ट्रवाद के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ता जनता और भारत माता की सेवा के साथ-साथ सभी के सुख दुख का सहभागी रहकर वर्ष भर सक्रिय भागीदारी करता है। उक्त उदगार वक्ताओ ने चेरीताल वार्ड में स्थापना दिवस पर कहे। 42 वे स्थापना दिवस 6 अप्रैल पर चेरीताल विवेकानंद मंडल के सभी बूथो मे भारत माता पूजन, पुष्पार्चन, ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र साहू ,नवीन रिछारिया, नरेंद्र खरे, विध्येश भापकर, अरविंद गुप्ता, प्रशांत महानूर, शैलेष पटेल, आलोक चनपुरिया, आशीष चौधरी, जगदीश वासवानी, सुनील रजक, अर्जुन अहिरवार, अशोक चौधरी, गैबी चौधरी, शंकर चौधरी, संजय साहू, शंकर नेता, सचिन तिवारी, विकास सक्सेना, अशोक साहू, रामदीन साहू, मनोज, सलिल जैन, दुर्गेश यादव, कालूराम गुजराती, रामेश्वर नेमा, दीपक सोंधिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page