डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कर्नाटक में मिलीं जीत पर कांग्रेस कमेटी ने मनाया जश्न, ढोल नगाड़ों के बीच बांटी मिठाईयां

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में भगवान श्री राम जी व भगवान श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन कर भारत माता चौक में आतिशबाजी कर मिष्ठान का वितरण किया गया। बताया गया सोनिया गांधी अध्यक्ष यू पी ए, मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रियंका गांधी महामंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर हम सभी कर्नाटक के मतदाताओं एवं जनता का ह्रदय से धन्यवाद करते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से देश एवं प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ भावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कि सरकार बनेगी। कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने कहा कि कांग्रेस की जीत से प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित नित्यानंद कटारे, राकेश सिहारे जिला महामंत्री, रुदेश परस्ते अध्यक्ष जिला पंचायत, चंद्रकला परस्ते प्रभारी कर्नाटक विधानसभा जिला चित्रदुर्गा, सुनीता सारस अध्यक्ष नगर परिषद, रमेश राजपाल प्रदेश प्रतिनिधि, आलोक शर्मा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, रितेश जैन पार्षद उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, रजनीश राय पार्षद महामंत्री जिला कांग्रेस, रुपाली जैन पार्षद, हीरा परस्ते जिला पंचायत सदस्य प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, अकील अहमद सिद्धकी जिला महामंत्री, राजेश पाराशर पार्षद, शिवराज सिंह ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, वैभव कृष्ण परस्ते अध्यक्ष जिला एनएसयूआई, विजय दाहिया जिला कार्यालय प्रभारी, हरी राज बिलैया, नमन जैन, नर्मदा आजाद नामदेव, अशोक सरैया, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पूषाम, नीलू सारस, प्रीतम मरावी, कल्याण सिंह सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page