खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

स्व सहायता समूह की महिलाएं हड़ताल पर, मध्यान्ह भोजन के कार्य प्रभावित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश भोपाल के बैनर तले स्व सहायता समूह की महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बताया गया कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में महिलाएं 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, स्व सहायता समूह की महिलाओं के हड़ताल पर होने से सरकारी स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केन्द्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी मध्यान्ह भोजन के कार्य प्रभावित हैं। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश में जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अपनी मांगों को लेकर सभी स्व सहायता समूह की महिलाएं हड़ताल पर रहेंगी, आगामी दिनों की रूपरेखा को लेकर सभी जिला अध्यक्षों को सूचित कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले भर के सभी सरकारी स्कूलों में 25 सितंबर से चूल्हा बंद आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल पुन प्रारंभ की गई है। सरकारी स्कूलों में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाएं सहित रसोईया संघ की हड़ताल पर होने से स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन के कार्य वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी प्रभावित है। 25 सितंबर से होने वाली हड़ताल की जानकारी स्व सहायता की महिलाओं ने जिला कलेक्टर विकास मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दिया गया था। संगठन पदाधिकारी की मानें तो सरकार जब तक उनकी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं कर देती, तब तक हड़ताल जारी रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो हड़ताल लम्बे समय तक हड़ताल जारी रहेगी, जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चों के मध्यान्ह भोजन सहित सांझा चूल्हा के कार्य प्रभावित होंगे। बताया गया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की प्रमुख मांगों में प्रति छात्र मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी, सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाली चावल, गेहूं की मात्रा बढ़ाने व रसोईया को मिलने वाली वेतन में इजाफा सहित अन्य प्रमुख मांगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page