कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वेबिनार का आयोजन

कटनी दर्पण। नेहरु युवा केंद्र कटनी एवं जल शक्ति मंत्रालय के आयोजकत्व में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘‘कैच द रैन’’ कार्यक्रम के लिए नेहरु युवा केंद्र कटनी द्वारा बुधवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया। नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी कु. कीर्तिका कुहर ने जल शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी प्रेषित की। वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रिया कोरी, पी.एच.इ. विभाग ने जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए युवाओं से इस अभियान को जन जन तक पहुचाने हेतु अनुरोध किया। वहीं मो. माझी, शिक्षक ने बताया की जितना जल हम अज संरक्षित करेगे, उसी से आने वाली पीढ़ीयो के लिए शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिचित होगी।
इस अवसर पर कटनी जिले के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सतीश कुमार मोगरे, विकास यादव, श्रीकांत दुबे एवं निकिता नामदेव ने जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” पर अपने विचार रखे एवं जल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेसिं्टग एवं शोखता गड्डे का निर्माण करने पर जोर दिया। वहीं इकिस्वी सदी भारत में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा कर अपने अपने मंडलों द्वारा इस अभियान को आगे बढाने की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page