सिवनी में पासपोर्ट कार्यालय का हुआ शुभारंभ

राजकुमार ठाकुर संवाददाता सिवनी एमपी की रिपोर्टः

भारत सरकार विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र, सिवनी का लोकार्पण समारोह सिवनी- बालाघाट सांसद डा. ढालसिंह बिसेन के मुख्य आतिथ्य, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला , भाजपा जिलाध्यक्ष मान. आलोक दुबे , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन , महाकौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मान. नरेश दिवाकर , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला बरकडे के विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सुदर्शन बाझल , सुजीत जैन जी , प्रेम तिवारी , एडवोकेट विनोद सोनी , नरेन्द्र ठाकुर नगराध्यक्ष भाजपा, एडवोकेट आमिर खान , नरेन्द्र टांक , राजेश त्रिवेदी , रमेश तिवारी , ज्ञान चंद सनोडिया , संजू मिश्रा , अजय डागोरिया , संतोष नगपुरे , अभिषेक दुबे , राधेश्याम देशमुख, गोपाल पवमे, बाबा पांडे, परसराम सनोडिया , नंदू सोनकेसरिया, बंटी बिसेन , आनंद शर्मा , अलकेश रजक पीयूष दुबे , राजेश डहेरिया , विधायक प्रतिनिधि संकेत विक्की शिवहरे , युवराज राहंडाले , पं. हरीष तिवारी , राजू यादव , एहफाज खान , मो. जिब्राईल मंसूरी एवं जिला कलेक्टर सिवनी डा. राहुल हरिदास फटिंग , क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी भोपाल, श्रीमती रश्मि बघेल , पोस्ट मास्टर जनरल जबलपुर परिक्षेत्र वी.सी. राय (आईपीएस), आई के लिल्लारे अधीक्षक डाकघर बालाघाट, प्रमोद कुमार यादव पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर सिवनी एवं सम्मनीय नागरिकगण, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार गणों की कार्यक्रम मे गरिमामय उपस्थिति रही।



