जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजीव गांघी पंचायत राज संगठन का नर्मदा बचाओ जनजागरण अभियान संपन्न

जबलपुर दर्पण। बरगी बांध के जलसंग्रहण क्षेत्र में प्रस्तावित चुटका परमाणु बिजलीघर के विरोध में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने नर्मदा बचाओ जन जागरण अभियान लगातार जारी है इसके पूर्व ग्वारीघाट क्षेत्र में पंपलेट वितरण करके लोगों को जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक विवेक अवस्थी ने बताया कि चुटका परमाणु बिजली घर के बनने से नर्मदा का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा नर्मदा प्रदूषित हो जाएंगी और नर्मदा में रहने वाले जीव जंतुओं के साथ-साथ नर्मदा पर आश्रित आम जनमानस को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, यही जानकारी राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के सदस्यों ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कृपाल चौक क्षेत्र में व्यापारियों बंधुओं को दी साथ में उनसे निवेदन भी किया कि सभी लोग नर्मदा को बचाने में अपनी जनभागीदारी निभाए। इस अवसर पर विवेक अवस्थी,वरुण शर्मा,प्रिंस सलूजा,जय दुबे,संजू डेलन,दीपू पटेल,विवेक भोसले, शेख मुस्ताक,राहुल मनोध्या, सौरभ मिश्रा,अनिल यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page