खास खबरमध्य प्रदेशसतना दर्पण

मैहर हॉस्पिटल के कोविड वार्ड का प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने किया निरीक्षण

मैहर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं जिले के कोविड नियंत्रण के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कलेक्टर अजय कटेसरिया के साथ सोमवार को सिविल हास्पीटल मैहर के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों से मैहर में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन एवं कोविड कार्य में लगे चिकित्सकीय स्टाफ से कोविड मरीजों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। साथ ही कोविड मरीजों के उपचार के संबंध में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने दवाओं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी भी ली। मंत्री श्री पटेल अस्पताल के द्वितीय तल पर तैयार किये जा रहे नये कोविड वार्ड निरीक्षण भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मैहर सुरेश अग्रवाल, एसडीएम नागौद दिव्यांक सिंह सहित अस्पताल का चिकित्सकीय दल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page