विद्युत कंपनियों के चार कार्मिक आज होंगे सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तीन व पावर जनरेटिंग कंपनी के एक कार्मिक आज 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
नवनीत माथुर-मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता कार्पोरेट सर्विस नवनीत माथुर आज 31 जनवरी को 39 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आर. के. साकल्ले-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी दो के पद पर कार्यरत आर. के. साकल्ले आज 31 जनवरी को 32वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
सुनील कुमार उपरीत-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के व्हीकल सेक्शन में सिविल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सुनील कुमार उपरीत 42 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अनिता घोरपड़े-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के रेवेन्यू मैनेजमेंट कार्यालय में कनिष्ठ शीघ्रलेखक के पद पर कार्यरत अनिता घोरपड़े 38 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं।



