खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर अपडेट: आज पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 225, दो डिस्चार्ज

29 मई से शहर के ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में खुलेंगे बाजार

सराफा और नया मोहल्ला कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त

जबलपुर। आईसीएमआर और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज गुरुवार की शाम तक मिली 225 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में पाँच व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में तीन आरपीएसएफ के कांस्टेबल तथा रविन्द्र नगर आधारताल में पूर्व में संक्रमित पाये गये 73 बर्षीय बुजुर्ग की बहू और नातिन शामिल हैं।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज दो व्यक्तियों को किया गया डिस्चार्ज.

जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से दो व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । नई गाईड लाइन के मुताबिक कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये इन व्यक्तियों में हाजी शमीम उम्र 46 बर्ष एवं 52 बर्ष की हबीब उल निशा शामिल हैं । दोनों को अगले सात दिन के लिये सुखसागर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर भेज दिया गया है । इन्हें मिलाकर अभी तक मिले कुल 226 पॉजिटिव व्यक्तियों में से 168 स्वस्थ हो चुके हैं और 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । इस तरह जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 49 हो गये है।

सराफा और नया मोहल्ला कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त.

जबलपुर में लगातार इक्कीस दिनों से कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिलने पर शहर के सराफा और नया मोहल्ला क्षेत्र को कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया है । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने इस बारे में आज गुरुवार की शाम आदेश जारी कर दिये हैं ।

29 मई से शहर के ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में खुलेंगे बाजार

जबलपुर में कल शुक्रवार 29 मई से शहर के ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में ऑड-ईवन फार्मूले पर खुलेंगे बाजार . कलेक्टर भरत यादव ने आज गुरुवार की ब्रीफिंग में दी जानकारी . पहले दिन दोपहर एक बजे से और फिर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी ग्रीन जोन में ऑड-ईवन फार्मूले पर दुकानों को खोलने की अनुमति . होम क्वारेन्टीन के नियम का उल्लंघन करने वालों पर होगा दो हजार रुपये का जुर्माना। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग की गाईडलाइन के मुताबिक ही होगी ऑड-ईवन फार्मूले पर दुकानों को खोलने की अनुमति ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page