जिला मुख्यालय से लगें ग्राम चांदमारी में चोदहा बच्चे हुए बीमार तीन की मौत

पन्ना। जिला प्रशासन तथा स्वास्थ विभाग द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि दूसरी लहर के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन तथा स्वास्थ विभाग पूरी तरह से सतर्क है तथा किसी भी परिस्थिती के लिए सभी उपयोगी तैयारीया की जा चुकी है एवं तीसरी लहर से निपटन के लिए हमारा अमला सक्षम है लेकिन अचानक समिपी ग्राम चांदमारी मे 14 बच्चे बीमार हुए तथा 1 सप्ताह के अन्दर उक्त बीमार 14 बच्चो मे तीन की मौत हो गई। जिससे प्रशासन की तैयारीयों की पोल खुल गई है तथा स्वास्थ विभाग द्वारा किये गये विभिन्न इन्तजाम पर्याप्त नजर नही आयें। स्वास्थ विभाग द्वारा बताया गया की बीमार बच्चो का परिक्षण कराया गया जिनमे कोरोना पॉजिटिव नही पाये गये लेकिन सभी बच्चो मे सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण 1 ही प्रकार की नजर आयें है। अब प्रशासन तथा स्वास्थ विभाग द्वारा उक्त ग्राम मे स्वास्थ अमला को भेजकर लगातार परिक्षण कराया जा रहा है तथा बीमार बच्चो की निगरानी करते हुए ईलाज किया जा रहा है।



