उमरिया दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

सुबह-सुबह एक्शन मोड़ में दिखे उमरिया कलेक्टर

जबलपुर दर्पण उमरिया। रविवार की सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव सामान्य वेश भूषा में नई सब्जी मंडी स्थित उस ठेले में पहुंचे जहां लंबे समय से अवैध देसी शराब लोगो को परोसी जा रही है।सुबह सुबह एक्शन मोड़ में दिखे।बताया जाता है कि कलेक्टर ने सीधे दुकान मालिक से देशी शराब मांगी,जिसके बाद दुकान मालिक ने बाकायदा शीशी में पैक एक पाव की देशी शराब दी,और बाद में कलेक्टर से पैसे की डिमांड की,कलेक्टर ने कहा देता हूं,थोड़ा इंतज़ार करो।इसके बाद आबकारी विभाग एवम नगरीय अमला मौके पर पहुंचा और ज़रूरी कार्यवाही की है।बताया जाता है कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने नई सब्जी मंडी स्थित प्रेस क्लब चौराहे पर मौजूद बादशाह सोनी एवम बिल्ली गुप्ता के दो ठेलों को स्थल से पृथक करने निर्देशित किया है,जिसके बाद नगरपालिका सीएमओ शशि कपूर की अगुवाई में अतिक्रमण स्थल पर रखे दोनो ठेलों को स्थल से पृथक करा दिया है।विदित हो कि लंबे समय से इन दोनों ठेलों से अवैध देशी शराब का कारोबार बेख़ौफ़ किया जा रहा था,परन्तु विभागीय स्तर पर कोई कार्यवाही नही की गई थी,जिसके बाद कलेक्टर ने रविवार की अलसुबह ठेले में पहुंचकर बकायदा देशी शराब ली और लेने के बाद जब उनको ठेले से अवैध शराब की बिक्री की जानकारी हुई तो आवश्यक कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page