जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दशहरा चल समारोह में किया भगवान श्रीराम और देवी प्रतिमाओं का पूजन व भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर के ऐतिहासिक मुख्य दशहरा चल समारोह में इस वर्ष समरसता सेवा संगठन और मालवीय चौक मित्र मंडल ने भगवान श्रीराम और देवी प्रतिमाओं का भव्य पूजन कर स्वागत किया। समारोह का नेतृत्व श्री गोविंदगंज रामलीला समिति ने किया, जिसमें 18 देवी प्रतिमाएं सम्मिलित हुईं।

शहर के हृदय स्थल मालवीय चौक पर श्री संदीप जैन के नेतृत्व में स्वागत मंच सजाया गया, जहाँ भगवान श्रीराम और सभी देवी प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर चल समारोह में शामिल सभी समितियों के पदाधिकारियों और विशिष्ट जनों का भी मालवीय चौक मित्र मंडल द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

स्वागत मंच पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, लखन घनघोरिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, और समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों, पत्रकारों सहित विशिष्ट जनों का भी मालवीय चौक पर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मित्र मंडल के प्रबोध पाठक, राजीव राठौर, राजेश रोहरा, उज्ज्वल पचौरी, अनिल सोनी, राजेश ठाकुर, विक्रम परवार, संतोष झारिया, श्रीकांत साहू, महेंद्र रघुवंशी, सौरभ श्रीवास्तव, पवन साहू, सौरभ यादव, अभिषेक तिवारी, राहुल दुबे, देशराज सिंह ठाकुर, रवि शर्मा, विनीत यादव, राज भटनागर, राहुल जैन, रामेश्वर चौधरी, रोमिल जैन, अभिषेक बासल, अमित जैन वासु, सुरेंद्र शर्मा, नितिन जायसवाल, शैलेन्द्र चौरसिया, आशु रजक, नितिन अग्रवाल, मनोज सराफ, विवेक चौबे, कृष्णबल्लभ तिवारी, सहर्ष अग्रवाल सहित कई प्रमुख सदस्यों ने पूजन और स्वागत समारोह में भाग लिया।

इस आयोजन ने जबलपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव मनाते हुए, नगरवासियों के बीच अपार श्रद्धा और उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page