जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हम हैं न फाउण्डेशन अपने नाम को कर रहा चरितार्थ

जबलपुर दर्पण। सरकारी स्कूल के बच्चे ठण्ड में बिना स्वेटर के अध्ययन करने आने को मजबूर थे, इनकी इस परेशानी को देखते हुए हम हैं न फाउण्डेशन व गैलेक्सी अस्पताल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया और उन्हें ठण्ड से बचाने के लिए स्वेटर का वितरण किया। यह स्वेटर शासकीय प्राथमिक शाला शंकर चमन नगर करमेता में बांटी गई।
इस संबंध में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नंदन शर्मा व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक गुप्ता ने बताया कि किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है कुछ इस गीत के बोल को चरितार्थ करने का कार्य हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला करमेता का गोद लिया हुआ है, ताकि यहां पर अध्ययन करने वाले बच्चों की अत्यंत आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर शिक्षा-दीक्षा के लिए की जा सके।

फाउण्डेशन निरंतर कर रहा है सेवाभावी कार्य:-हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा समय-समय पर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षण सामग्रियों का वितरण, कपड़ों, स्वेटर का वितरण करने सहित फाउण्डेशन के सदस्यों का जन्मदिन मनाने सहित अन्य आयोजन कर बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इसी के तहत ठण्ड को देखते हुए 7 दिसम्बर को लगभग 100 से अधिक बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया, ताकि वह स्वंय को ठण्ड से बचा सकें। इस दौरान हम हैं न फाउण्डेशन के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नंदन शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, सुनील मालवीय, श्रीनंदन पटेल, हर्षित शुक्ला, निखिल पटेल, शाला प्राचार्य संजय चौबे, गौरी गुप्ता, सोनू व स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page