जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र 66 के प्राथमिक शाला को हाई सेकेंडरी में परिवर्तित करने राज्य मंत्री श्री अहिरवार को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण नप्र। रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र 66,प्राथमिक शाला को हाई सेकेंडरी में परिवर्तित करने की मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के द्वारा की जा रही थी,  कांग्रेस जनों ने अनुसूचित जाति आयोग मध्यप्रदेश शासन भोपाल से जबलपुर आगमन पर प्रदीप अहिरवार सदस्य राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा कर स्वागत किया मुख्य मांग थी कि रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र 66 में आने वाले कजरवारा प्राथमिक शाला राम मंदिर स्कूल को हाई सेकेंडरी तक करने की मांग की कांग्रेस के नेता सुशील जसेले ने बताया है कि हमारे वार्ड के गरीब और अति गरीब बच्चों की आगे की पढ़ाई नहीं करा पाते जबकि प्राइवेट स्कूल की फीस बहुत ज्यादा है जिससे इस क्षेत्र के बच्चों पढ़ाई नहीं कर पाते है। मंत्री श्री अहिरवार ने शीघ्र ही जबलपुर कलेक्टर से बात करके कजरवारा की स्कूल के विषय में चर्चा कर शीघ्र ही हाई सेकेंडरी स्कूल आरंभ होगा ज्ञापन सौंपने में सुशील जसेले के नेतृत्व बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page