क्राईम ब्रांच एव गढ़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ से 11 जुआरियो को दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि खाली पड़े सर्वेन्ट क्वाटर के सामने कुछ जुआरी हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआरी जुआ मन्ना खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया,नाम पता पूछने पर अपने नाम सौरभ बाल्मीक , शरद समुद्रे,संदीप बेन,दीपक परोचिया,दिलीप बाल्मीक,सतेन्द्र दुबे,रितिक बाल्मीक सभी निवासी सर्वेन्ट क्वाटर गढ़ा, मोहम्मद खलील निवासी हनीफ चौक आनंद नगर अधारताल, अमन उर्फ सौरभ पटैल, मनीष सेन दोनों निवासी सुभाष नगर मड़फैया,नितेश बर्मन निवासी पुरवा पानी की टंकी के पास गढ़ा के बताये जुआरियों के पास एवं जुआ फड़ से ताश के पत्ते एंव नगद 13 हजार 510 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



