जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सनातन धर्म महासभा की 43 वीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा 7 को

जबलपुर दर्पण।श्रीकृष्ण ने युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर जगत कल्याण के लिए प्रेरित किया ।
युवा शक्ति मिलकर श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में जतन करने की कोशिश करना चाहिए। सामाजिक सांस्कृतिक विचारों का सामंजस्य स्थापित कर संस्कृति का हिस्सा बन कर संस्कारधानी जबलपुर की विलक्षण पहचान बनाकर सभी को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।जन जन को जोड़ने के लिए निरंतर श्रीकृष्ण का अनुकरण करना चाहिए उक्त उद्गार प पू नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियों के लिए युवाओं की बैठक में कहे बैठक में सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी,गुलशन मखीजा,विध्येश भापकर,राजेन्द्र यादव,अंशुल मलिक,चित्रांश यादव,आशीष खुराना,साजन आहूजा,कुशाग्र राजपाल,मनीष वर्मा,बाबी जग्गी,राजा सदानी,रौनक सभरवाल,अमित केसरवानी,शिवेंद्र सिंह ठाकुर राहुल सहगल सहित बैठक में सनातन धर्म महासभा युवा मंडल के सदस्यों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म संस्कृति में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page