नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिले के 11 स्थानों का कंटेनमेंट एरिया समाप्त


नरसिंहपुर। जिला दंडाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने जिले के 11 स्थानों के लिए घोषित कंटेनमेंट एरिया को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी ने तहसील नरसिंहपुर के ग्राम जोतखेड़ा, ग्राम जोतखेड़ा- टपरिया, ग्राम डोंगरगांव व ग्राम नकटुआ, करेली के गणेश वार्ड, नरसिंहपुर के मुशरान वार्ड क्रमांक 12 (वर्धमान), तहसील नरसिंहपुर के ग्राम रौंसरा, गाडरवारा के राजीव वार्ड की एमपीईबी कॉलोनी, आजाद वार्ड की इंदिरा कॉलोनी, महाराणा प्रताप वार्ड और शास्त्री वार्ड फेस- 2 में पूर्व में घोषित कंटेनमेंट एरिया को समाप्त कर दिया है। इन स्थानों पर अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार नरसिंहपुर के प्रस्ताव पर जिला दंडाधिकारी ने उक्त स्थानों के कंटेनमेंट एरिया को समाप्त करने का आदेश जारी किया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page