मंगेला में मनाई गई प.जवाहरलाल नेहरू की जयंती

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले के ग्राम मगेला में पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बच्चों के साथ मनाई ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्राम मंगेला में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरु की जयंती ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति मनीष पटैल की अध्यक्षता में मनाई गई साथ ही कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम मंगेला के निवासी सहित छोटे बच्चों के साथ चाचा नेहरू जी के तैलचित्र पर माला पहनाकर जयंती मनाई गई। वहीँ नेहरू जी के जीवन की विशेषताओ पर विस्तार से चर्चा करके बच्चो को जानकारी देते हुए उन्हें बिस्किट बांटकर जवाहरलाल नेहरु अमर रहें के नारे लगाए गए।इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटैल के साथ जिला महामंत्री राकेश नगाईच,जिला सचिव गजराज सिंह,रवि पटेल,सेक्टर अध्यक्ष अर्जुन चढ़ार,मनोज पटेल, गनेश पटेल, दिनेश पटेल, रामसिंह, सैलेंद्र सिंह भदौरिया, प्रवीण पटेल, अजीत सिंह परिहार, नीलेश साहू, वीरेंद्र पटेल और सैकड़ों ग्रामीण बच्चे और कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



