डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आरक्षकों में खुशी की लहरः जिले के 27 पुलिस आरक्षकों को मिली पदोन्नति

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में पिछले दिनों शुक्रवार 30 जुलाई को जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर 27 आरक्षकों को पदोन्नति कर प्रधान आरक्षक बनाया गया है। जिसमें थाना शहपुरा के पांच आरक्षको को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक डिंडौरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा प्रदीप विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा उक्त पांचों आरक्षकों को रैंक लगाकर पदोन्नत किया गया तथा पुलिस जवानों को पदोन्नति के बाद कर्तव्यों का लगन एवं मेहनत से निर्वहन करने की समझाइश दी गई है, पदोन्नति के द्वारा जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page