सामाजिक व आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने जागरूकता का आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा में विश्व दिव्यांगता दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। बताया गया कि लोगों को उनके प्रति संवेदना सहानुभूति रखने सहित बच्चों के आत्म सम्मान बढ़ाने और कुछ विशेष करने की भावना जागृत करने के साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों को उत्साहित करने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयत्न करने हेतु जागरूक रैली निकाली गई। विद्यालय में उनके साथ समानता का व्यवहार रखने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही विकृति लोगो के साथ ही अन्य परिजनों को उनके अधिकार के लिए जागरूकता फैलाना उनके आत्मसम्मान और जीवन बेहतर बनाने का समर्थन और सहयोग दोनों करना चाहिए। सहभागिता और समानता इस थीम के तहत समाज में दिव्यांग लोगों के प्रति सहानुभूति तो होगी साथ ही उन्हें जीवन में हर कार्य में बराबर अवसर अधिकार के प्रति सामान्य नागरिकों को जागरूक करना तथा सामाजिक आर्थिक स्थिति को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करना हमारा मुख्य उद्देश होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक समुदाय से संस्था संचालक अविनाश झारिया, प्रधानाध्यापक खेलन लाल झारिया, शिक्षिका अंजलि साहू, संध्या मार्को, शिक्षक अजय साहू, मीनाक्षी माधवी, अभिलाषा झारिया, विरेंद्र साहू, कोमल सिंह वरकडे, सहायक संचालिका सविता झारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



