जिला पंचायत सीईओ ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण


जिम्मेदारों की कई कमियां निकाल कर आई सामने। फोटो।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों मैं कल शुक्रवार को जिला सीईओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में कई कमियां निकल कर सामने आई है, जिला सीईओ कल शुक्रवार को जिले के खजरी,झिलमिला,चांदपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कल शुक्रवार को जिला सीईओ द्वारा किया गया, जहां कई प्रकार की अनियमितताएं निकल कर सामने आई है। जानकारी में बताया गया कि जिला सीईओ द्वारा ट्रेंच के कार्य, पीएम आवास, शौचालय, स्टॉप डेम आदि का निरीक्षण किया गया,इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिन्हें आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
- चांदपुर सचिव का दो दिवसीय वेतन काटने के निर्देश।
कल शुक्रवार को जिला सीईओ द्वारा ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया, ग्राम पंचायत चांदपुर पहुंचे जिला सीईओ को ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित मिले, जिनके दो दिन के वेतन काटने के निर्देश जिला सीईओ द्वारा दिए गए हैं। इसी तरह संबंधित उपयंत्री भी भ्रमण के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण उपयंत्री के भी नोटिस जारी कर एक दिन की वेतन काटने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए गए हैं।गौरतलब है कि जिला सीओ द्वारा पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं, नोटिस जारी कर संबंधित उपयंत्री से जवाब भी मांगा गया है। गौरतलब है कि जिले भर में पंचायत द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की मिल रही शिकायतों के आधार पर ग्राम पंचायतों मैं चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया, जहां कई प्रकार की कमियां निकल कर सामने आई हैं।



