मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे नेताजी

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई नेताजी की पुण्यतिथि

मण्डला। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और देश के महान क्रांतिकारी स्व सुभाष चंद्र बोस नेताजी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्यता के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय नेहरू स्मारक में जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने नेताजी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता क्रांति को एकता का मूलमंत्र दिया और पूरे विश्व मे रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए जागरूक कर उन्हें क्रांति से जोड़ा। ब्रिटिश हुकूमत पर सैन्य दबाब बनाकर उन्होंने ब्रिटिश शासन की नीवें हिला दी थीं। नेताजी के नेतृत्व ने आजादी की लड़ाई को अंतिम स्वरूप दिया था। उनका देश के लिए योगदान अमर है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेताजी के अमिट योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, सरजू तिवारी, दीपक सोनी, अदीब गौरी, समद मालिक, हेमंत मोदी, शांता झारिया, अनूप बासल, राकेश जायसवाल, प्रदीप खरबंदा, मुकेश कछवाहा, नानू भाईजान, श्रीकांत कछवाहा, राजेश मिश्रा, राकेश श्रीवास, अभिनव चौरसिया, आशु जैन, रितिक चौधरी, रितेश तिवारी, आकाश चौरसिया, आदिल खान, शकुन जंघेला, इंदिरा सोनवानी, नीलू शुक्ला, अनीता चंदेल, रेखा परते, अल्वी मैडम, वंदना सोनी, भागा देवी, एड सौरभ कछवाहा, राहुल श्रीवास, मृत्युंजय तिवारी, सेजल तिवारी, सुशांत सोनी, अनिल दुबे, राजू सोनी, संदीप दुबे, सैयद मंजूर अली, रजनीश रंजन उसराठे, विक्रम सिन्हा, शाहिद अली सोनू, शाहनवाज खान, कुलदीप कछवाहा, हिमांशु हनी बर्वे, शानू डोंगसरे, प्रणय भंडारी, आनंद तिवारी, संदीप उइके, शाहिद, शाहरुख, जावेद कुरैशी, बिलाल खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page