जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा बने भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। नई दिल्ली  (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया। आधिकारिक आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है, कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीकेवी राव आईटीडीसी के प्रबंध निदेशक का पद संभालने वाले हैं। आदेश में कहा गया, एसीसी ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है,कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए। डॉ संबित पात्रा की नियुक्ति अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक और आईटीडीसी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए,या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page