जन जागरण अभियान के तहत मझगांव में हुई बैठक

जिले के चिन्हित गांवों में बैठक कर किया जा रहा है जागरूक
डिंडोरी दर्पण दर्पण। राम मंदिर निर्माण कार्य संग्रहण निधि से राशि संग्रहण करने व जन जागरूकता लाने जिले के चिन्हित गांवों में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगांव के दुर्गा मंच में संघ की रचना अनुसार मंडल स्तर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आसपास गांवों के 11 ग्राम आते हैं,जिसमें राम मंदिर निर्माण निजी संग्रह जन जागरण महा अभियान के संबंध में पूर्ण रूप से प्रचार प्रसार एवं बंदियों की सावधानीयां सहित अन्य पर चर्चा किया गया। बैठक में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता और संघ के कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद सहित संघ के अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता ,ग्राम के वरिष्ठ जन एवं कुछ दानदाताओं से वार्तालाप कर दिशा निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर टोलियां बनाई गई है जो गांव गांव के प्रत्येक रामसेवक तक पहुंचने की योजना का आदान प्रदान हेतु चर्चा किया गया है।



