जिले में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, निकाली गई जागरूकता रैली

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। पिछले दिनों विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में तंबाकू के सेवन एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने जन जागरण जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाकर जन-जन को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। सामाजिक न्याय एवं खेलकूद विभाग द्वारा संयुक्त कार्यक्रम करते हुए जन जन तक नशा छोड़ने व उसके दुष्परिणामों से होने वाली हानी की जानकारी से अवगत कराते हुए आमजन से नशे छोड़ने की अपील की गई। इस अवसर पर श्याम सिंगौर उपसंचालक सामाजिक न्याय, राहुल शर्मा समग्र संयोजक, निधि श्रीवास्तव, रुचि विनोदिया, आरती सौंधिया सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है की थीम पर जिला चिकित्सालय डिंडौरी में जन जागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया। यह रैली का जिला चिकित्सालय से गांधी चौक जयस्तंभ डिंडौरी तक निकाली गई। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में कार्यशाला का अयोजन किया और सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाया गया, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जन जागरूकता के लिए पंपलेट बांटे गए कोटपा एक्ट के बारे में सभी बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. अजय राज, जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण डॉ. धर्मवीर मार्को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजकुमार डोंगरे, डॉ रोहित शाहू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा, डॉ. दीक्षा डॉ. नेहा डेंटल, जिला समन्वयक आरबीएसके ओम प्रकाश उरैती, अस्पताल प्रबंधक योगेन्द्र उईके, राजकुमार शाहू समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।



