डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट आडिटोरियम में रोजगार मेले का आयोजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री रमेश सिंह मरावी ने बताया कि 12 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिंडौरी में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि रोजगार मेले में एल एण्ड टी, एबी फायनेंस जबलपुर, शिवशक्ति बॉयोटेक, वर्धमान फेब्रिक, जॉब्स ऑनलाईन, एलआईसी डिंडौरी और बजाज एलियांज कपंनियां शामिल होंगी। जानकारी अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा योग्यता आठवी, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आवेदक को प्रतिमाह 8600 से 15000 रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड देय होगी। इसी तरह जिला कलेक्टर डिंडौरी ने जिले में तीन दिन की स्थानीय अवकाश भी घोषित कर दिए हैं।जारी आदेश के मुताबिक 08 फरवरी 2022 मां नर्मदा जंयती, 22 मार्च 2022 रंगपंचमी, 25 अक्टूबर 2022 दीपावली के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश कोषालय/उप कोषालय तथा बैंकों पर लागू नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page