जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कमला मार्कंडेय और अमिताव घोष के चुनिंदा उपन्यासों के संदर्भ में उपाधी प्रदान की

जबलपुर दर्पण। माधव विश्वविद्यालय पिंडवाड़ा, सिरोही के हिन्दी विभाग में डॉ० कान्ति लाल यादव, सहआचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिन्दी के निर्देशन में श्रीमान गंगा सिंह राठोड़ ने “हिन्दी उपन्यासों पर पारिस्थिक मार्क्सवादी आलोचना : कमला मार्कंडेय और अमिताव घोष के चुनिंदा उपन्यासों के संदर्भ में।” विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर इन्हें डॉक्टरेट (पी-एच.डी.)की उपाधी प्रदान की गई। इनकी मौखिकी परीक्षा प्रो.(डॉ.) संध्या दुबे, राजकीय महाविद्याल, सिरोही ने ली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कला संकाय के अधिष्ठाता डॉ.अनिल योगी ,हिन्दी विभाग के डॉ.गीता सक्सेना, डॉ. अमृत लाल जीनगर एवं रेणुका गुर्जर उपस्थित थे।



