अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शहडोल। मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के आवाहन पर, जिला इकाई शहडोल द्वारा शिक्षकों अध्यापकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।
ज्ञापन में मांग की गई कि विगत 2 वर्षों से बंद वेतन वृद्धि को शीघ्र जारी करने, केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों को भी 28% महंगाई भत्ता प्रदान करने, अध्यापक संवर्ग को मूल शिक्षा विभाग जस का तस दिए जाने, क्रमोन्नति एवं वरिष्ठता का सही निर्धारण करने, छठवें वेतनमान की विसंगतियों को तत्काल दूर करने, स्थानांतरण के लिए रिक्त पदों की सूची वर्ग बार जारी करने एवं नई पेंशन योजना को बंद कर उसके स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई है समय सीमा में समस्याओं का निराकरण ना होने पर कर्मचारियों ने लामबंद होकर आंदोलन की बात भी कही है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संजीव त्रिपाठी, श्याम नारायण पाठक, विजय कृष्ण मिश्रा ,उपेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश गौतम, डॉ सुरेश शुक्ला ,देवराम कहार , हरे राम सिंह , अनिल वर्मा, दीनानाथ सोनी, मनीष गौतम ,संजय मिश्रा, बृजेंद्र गुप्ता, राकेश त्रिपाठी ,बाबूलाल कुशवाहा, डी एन सोनी, मेराज खान, संजय मिश्रा ,संजीव शर्मा, आलोक त्रिपाठी, सुरेश कुशवाहा, सीताराम दुबे , जितेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा , चंद्रिका वरगाही, ललित मिश्रा, अजय मिश्रा, अनिल कुमार द्विवेदी, चंद्र प्रकाश पांडेय एवं अनेकों शिक्षक शामिल हुए।



