जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा की घटिया राजनीतिक सोच से खंडित हो रही है जबलपुर की वर्षों पुरानी परंपरा

जबलपुर दर्पण। नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने भाजपा पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि नगर निगम शपथ ग्रहण को भाजपा कांग्रेस में बांटकर अलग-अलग कार्यक्रम कर भाजपा संस्कारधानी को अपमानित कर गयी। जबलपुर शहर को बदनाम किया। जब से जबलपुर नगर निगम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को पार्टीयो में बांटा गया है उसकी हवा प्रदेश के अन्य जिलों तक गई है और अन्य जिलों में भी अलग-अलग कार्यक्रम किए जाने की खबर है। इससे भाजपा की घटिया राजनीतिक सोच में संस्कारधानी की परंपरा को खंडित हो गई। भाजपा नगर अध्यक्ष का यह कहना कि संवैधानिक पद का अतिथी आता तो हम कार्यक्रम में जरूर शामिल होते, वाला बयान हास्यास्पद है। जबकि वे लॉ से वास्ता रखते हैं। भाजपा को शायद यह नहीं मालूम कि विधायक भी संविधान का पद है। रही बात कमलनाथ जी की , तो भाजपा शायद यह भूल गयी कि 2014 की लोकसभा में कमलनाथ जी प्रोटेम स्पीकर रहे हैं। भाजपा के पार्षद के आकाओं को भी शपथ उन्ही ने दिलाई है। जबलपुर के भाजपा पार्षद अपने लोकसभा सांसद राकेश सिंह से बड़े नहीं हैं । भाजपा जो बेतुके बयानबाजी कर जनता को मूर्ख समझ रही हैं। भाजपा आखिर दर्शना क्या चाहती है ? जब कमलनाथ जी मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे थे तो शिवराज सिंह जी भी उस मंच पर दिखाई दे रहे थे तब जबलपुर के भाजपा नेताओं ने आपत्ति क्यो नहीं उठाई ? दिनेश यादव ने भाजपा की पोल खोलकर कहा कि भाजपा महापौर की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही। भाजपा हर चुनाव में नर्मदा स्वच्छता का वादा कर जनता की धार्मिक भावनाओं का लाभ लेकर चुनाव जीतती थी। अब क्या करेंगी, कांग्रेस के महापौर शपथ ग्रहण के बाद ही प्रथम दिन प्रथम कार्य नर्मदा स्वच्छता मिशन की फाइल पर स्वीकृति देकर एक इतिहासिक कार्य करने जा रहे थे। जो भाजपा को तकलीफ दायिक हो गया। शहर विकास को लेकर अब भाजपा से कोई सहयोग की उम्मीद नही रह जाती, ललना के पैर पलना में दिख गए। शहर विकास में भाजपा की कोई रुचि नहीं है। यह प्रमाणित हो गया। जिन्होंने भाजपा पार्षद को वोट दिया वह विकास की जगह विनास को चला गया। संस्कारधानी की जनता माफ नहीं करेगी और इसे याद रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page