खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण से हुई पीड़ित की मौत के बाद प्रशासनिक अमले ने अपनी निगरानी में कराया मृतक का अंतिम संस्कार

जिले में लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित के मरीज।

समुचित व्यवस्था करने के लिए प्रशासनिक अमले को करनी पड़ रही है मशक्कत।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ तेजी से बढ़ रही है। कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या से बढ़ोत्तरी से स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित प्रशासनिक अमले की परेशानी बढ़ा दी है।जिले में दो कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।कल गुरुवार को बजाग विकासखंड में कोरोना पीड़ित की मौत के बाद कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार प्रशासनिक देखरेख में किया गया। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण लोगों के उपचार की व्यवस्था करने प्रशासनिक अमले को मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं अब मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु भी टीमें गठित की गई है। स्वास्थ संबंधी व्यवस्थाओं के साथ साथ अंतिम संस्कार का कार्य भी प्रशासनिक देखरेख में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों में करवाया जा रहा है। आज जिले में दो कोरोना पीड़ितों की मौत होने के बाद लोग चिंतित है, और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page