जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महादेव भगवती पराम्बा करती है सृष्टि का नित नूतन सृजन : नरसिंहदास महाराज

जबलपुर दर्पण। चराचर जगतसहित ब्रम्हांड मे व्याप्त संपूर्ण चल अचल वस्तु का साम्मलित विग्रह भगवान भूतभावन महादेव का शिवलिंग स्वरूप है। पराम्बा महादेव के साथ जगत कल्याण के लिए नित नूतन श्रृंगार कर दर्शन देती है, सृजन के साथ आसुरी वृतियो का नाश करते हुए सृष्टि का नव निर्माण करती है। औधडधानी मात्र नर्मदा जल से प्रसन्न होकर अभय वरदान देते है। लक्ष्मीनारायण की उपासना से भक्त धन धान्य और आनंद की प्राप्ति होती है। भगवान से याचना के साथ भक्ति का दान भी करना चाहिए फल प्राप्त होना निश्चित है। महाशिवरात्रीनिमित्त 16108 पटरानियो के विवाहोत्सव, सुदामा चरित्र प्रसंग के अवसर पर सप्तम दिवस नरसिंहपीठाधीश्वर डा नरसिंह दास महाराज ने व्यास पीठ से आचार्य अनूप देव महाराज के संयोजन मे निर्मित होने वाले शिव योगी आश्रम के भूमि पूजन, संत समागम मे भटौली ग्वारीघाट मे कहे। संत समागम मे मानस केसरी डा हनुमान दास महाराज, पूज्य बालक दास महाराज, पूज्य अनूप देव महाराज जी, आचार्य कामता महाराज, के आशीर्वचन और सनिध्य प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page