जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डिमांड बैच लगाकर महानिर्देशक आयुध के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। देश भर की 41 ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों में कार्यरत ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉन गजटेड ऑफिसर की इकाइयों ने दिनांक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अपनी मांग पूरी कराने 18 को कार्यक्रम से संबंधित सूचना प्रशासन को दी गई, दिनांक 19 को देश भर की 41 ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के चार्जमैन साथियों ने डिमांड बैच लगाकर कार्य किया। दिनांक 20 को महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त सचिव रक्षा उत्पादन तथा महानिदेशक आयुध को ज्ञापन सौंपा गया । जबलपुर स्थित ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में जीसीएफ की AIANGO की इकाई द्वारा महाप्रबंधक के माध्यम से रक्षा उत्पादन विभाग तथा महानिदेशक आयुध को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में डीपीसी में विलंब, ग्रुप B का कैडर रिव्यू, एसआरओ, एलडीसीई इत्यादि विभिन्न मुद्दों से संबंधित मांगे रखी गई ज्ञापन सौंपते समय शरद बोरकर अजय रजक त्रिपुरारी शरण सुजीत कुमार आशीष सहाय अमिताभ परस्ते राजेंद्र असाटी प्रणव राज इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page